देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत, बुजुर्ग की किडनी हुई खराब

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Jan, 2026 11:53 AM

17th death due to contaminated water in indore the cleanest city of the country

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के साथ ही अब तक इस मामले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (69 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से शिव विहार कॉलोनी, धार के निवासी थे और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी थे।

परिजनों के अनुसार, 1 जनवरी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके चलते 2 जनवरी को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद दो दिन बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि ओमप्रकाश शर्मा केवल ब्लड प्रेशर के मरीज थे। दूषित पानी के सेवन से उनकी किडनी अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका।

मृतक के भतीजे अभिषेक दुबे ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा का बेटा राजेंद्र नगर में रहता है। वे उससे मिलने इंदौर आए थे, इसके बाद भागीरथपुरा में अपने एक रिश्तेदार के घर रुके थे। यहां वे करीब तीन दिन तक ठहरे, इसी दौरान दूषित पानी पीने से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!