मोहरी फॉल में गिरने से दो छात्रों की मौत, पिकनिक मनाने गया था स्टूडेंट का ग्रुप

Edited By shahil sharma, Updated: 04 Mar, 2021 08:53 PM

2 students died in mohri waterfall at indore

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के मोहरी फॉल में एक हादसा पेश आया। यहां पिकनिक मनाने गए रेनेसा कॉलेज के दो छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक लड़की को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 35 छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने मोहरी फॉल गया था।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के मोहरी फॉल में एक हादसा पेश आया। यहां पिकनिक मनाने गए रेनेसा कॉलेज के दो छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

वहीं, एक लड़की को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 35 छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने मोहरी फॉल गया था। मृतक छात्रों की पहचान वीरेंद्र पंवार ओर हर्ष गुप्ता के नाम से हुई है। वहीं, खुड़ैल थाना का पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।

हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कितने छात्र पानी में डूबे हैं। वहीं, पुलिस भी अभी हादसे को लेकर बयान नहीं दे रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!