कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों को महंगी न पड़ जाए लापरवाही, होटल के 4 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

Edited By meena, Updated: 18 Jan, 2022 06:18 PM

4 employees of mocha hotel in mandla turned positive

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में  भी देखने को मिल रहा है। 4 पॉजिटिव सैलानियों के रुप में कोरोना ने मंडला में भी दस्तक दे दी है। जहां मोचा स्थित होटल में 4 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाऐ गए हैं। एक ही होटल से 4...

मंडला(अरविंद सोनी): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में  भी देखने को मिल रहा है। 4 पॉजिटिव सैलानियों के रुप में कोरोना ने मंडला में भी दस्तक दे दी है। जहां मोचा स्थित होटल में 4 कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाऐ गए हैं। एक ही होटल से 4 पॉज़िटिव मिलने से कान्हा टाइगर रिजर्व में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन द्वारा पॉज़िटिव पाए गए लोगों से उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई।

PunjabKesari

तीसरी लहर का असर अब धीरे धीरे कर मंडला जिले में भी दिखाई देने लगा हैं। 11 जनवरी से 17 तारीख तक 94 कोरोना पॉज़िटिव केस सामने आ गऐ हैं। वही 24 घंटों में 11 लोग़ पॉज़िटिव मिले हैं। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में इन दिनों सैलानियों की भीड़ देखी जा रही हैं। जहां देश प्रदेश से सैलानी पहुंच रहें हैं। ऐसे हालात में मोचा स्थित होटेल में एक साथ 4 कर्मचारियों के कोरोना पॉज़िटिव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!