मकान की छत तोड़कर खाना खा रहे 5 साल के मासूम पर गिरी गाय, मौत

Edited By meena, Updated: 03 Jan, 2020 10:24 AM

a cow fell on a 5 year old after breaking the roof of the house

मध्यप्रदेश के भोपाल में घर की छत में से एक भारी भरकम गाय के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, भोपाल के कोलार रोड स्थित सर्वधर्म कॉलोनी की दामखेड़ा बस्ती में एक मकान की छत में से कुत्तों...

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में घर की छत में से एक भारी भरकम गाय के गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, भोपाल के कोलार रोड स्थित सर्वधर्म कॉलोनी की दामखेड़ा बस्ती में एक मकान की छत में से कुत्तों के झुंड से घबराकर भागी गाय घर के अंदर गिर गई। गाय सीधी परिवार के साथ खाना खा रहे 5 साल के बच्चे पर गिरी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन वे मासूम को बचा ना पाए।
मौके पर पहुंची कोलार थाना पुलिस के अनुसार, दामखेड़ा में पहले कोपरा-काले पत्थर की खदान थी। खदान बंद होने के बाद वहां पर झुग्गीबस्ती बस गई। खदान के गड्ढे में छत्तीसगढ़ के रहने वाली विष्णु नवरंग ने भी अपना मकान बनाया था। उन्होंने छत पर लोहे की टीन लगा रखी थी।
मिस्त्री का काम करने वाला विष्णु रोजाना की तरह बुधवार शाम को काम से लौटकर घर आया था। रात करीब 8 बजे पत्नी साधना ने बेटे 5 साल का बेटे लक्ष्य को खाना परोसा। वह कमरे में फर्श पर बैठकर खा रहा था। तब उसकी मां साधना रसोईघर में थी, पिता विष्णु और बेटी लतिका (2) कमरे में लक्ष्य से कुछ दूर बैठे थे।

PunjabKesari

अचानक धमाके से फैली दहशत
बिना किसी खतरे के आभास से सारा परिवार खाना खा रहा था पिता विष्णु अभी दो निवाले ही खा पाया था, तभी तेज धमाके जैसी आवाज हुई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता मकान की टीन की छत को तोड़ते हुए एक गाय सीधे उसके बेटे के ऊपर आ गिरी थी।
गाय के नीचे दबे मासूम की चीख तक ना निकली। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग विष्णु के घर की तरफ दौड़े। गाय के नीचे दबे मासूम को निकाला और निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में गाय को भी चोट लगी है।मासूम की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
परिवार के इकलौते बेटे की मौत से सारे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अगले माह 23 फरवरी को उसका जन्म दिन था। वह पास के स्कूल में केजी वन में पढ़ता था।बस्ती में भी मातम पसरा हुआ है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!