खजराना गणेश मंदिर में एक भक्त ने किया 5 किलो से अधिक चांदी का गुप्त दान

Edited By meena, Updated: 20 Jan, 2022 06:06 PM

a devotee made a secret donation in khajrana ganesh temple

इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर देश ही नहीं दुनिया में भी ख्याति प्राप्त कर चुका है, हजारों की संख्या में रोज भगवान गणेश के दर्शन कर भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दिन पर दिन बढ़ती ख्याति के साथ ही इंदौर आने वाले नेता और अभिनेता भी भगवान गणेश के...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर देश ही नहीं दुनिया में भी ख्याति प्राप्त कर चुका है, हजारों की संख्या में रोज भगवान गणेश के दर्शन कर भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। दिन पर दिन बढ़ती ख्याति के साथ ही इंदौर आने वाले नेता और अभिनेता भी भगवान गणेश के दर पर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में भगवान गणेश के चांदी के सिहासन जिसका निर्माण जयपुर में किया जा रहा है उसको लेकर कई दानदाताओं द्वारा चांदी का दान दिया जा रहा है।

PunjabKesari

गुरुवार को भी एक भक्त द्वारा गुप्त दान के रुप में सवा 5 किलो चांदी का दान किया गया। वही कल भी एक भक्त द्वारा चांदी का दान भगवान गणेश को सिहासन के लिए किया गया। भगवान खजराना गणेश को हर साल सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही नगद करोड़ों की राशि का दान चढ़ावे के रूप में प्राप्त होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!