राज्य में नाबालिग बच्ची बनी मां! युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती निकली थी पीड़िता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 Jun, 2026 12:32 PM

a minor girl became a mother in the state a young man was

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची मां बनी है। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग लड़की पांच माह कि...

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची मां बनी है। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग लड़की पांच माह कि गर्भवती निकली थी।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बलोद के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में से सामने आया है। यहां शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक के लगातार संबंध बनाने के चलते किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे डूंडेरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल जांच में पता चला कि लड़की पांच माह की गर्भवती है।

सूत्रों के मुताबिक नाबालिग लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां नवजात शिशु की मौत हो गई। जबकि उसकी नाबालिग मां का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक भोलेश्वर ठाकुर पिता देवेंद्र ठाकुर 24 वर्ष ग्राम परसतराई के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!