डोंगरगढ़ में देर रात चाकूबाजी से हड़कंप, युवक की हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Aug, 2026 01:31 PM

love affair turns violent in dongargarh youth stabbed

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई।

डोंगरगढ़ (अभिषेक नामदेव): छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

PunjabKesariप्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में किसी बात को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि 19 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमले की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!