बकरा पार्टी में बुलाकर युवक की बेरहमी से पिटाई! भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत तीन पर गंभीर आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Jul, 2026 05:45 PM

bjp yuva morcha leader accused of assault

जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बकरा पार्टी के दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

सिंगरौली। जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बकरा पार्टी के दौरान एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पीड़ित गौतम सिंह का आरोप है कि 15 जुलाई को उसे बकरे की पूजा और प्रसाद के बहाने एक घर बुलाया गया था। वहां पहले पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद वह किसी तरह अपने भाई के साथ घर लौट आया।

गौतम का कहना है कि उसी रात उसे समझौते की बात कहकर दोबारा बुलाया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार, उपेंद्र सिंह उर्फ भोले और नीरज सिंह ने मिलकर दोबारा उसकी पिटाई की। इस हमले में उसके सिर, नाक, कान और दाहिनी आंख पर गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उसका यह भी कहना है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते मुख्य आरोपी का नाम शिकायत से हटा दिया गया और उल्टा उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

यदि पीड़ित के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि राजनीतिक प्रभाव के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करता है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!