चलती ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग, गंभीर घायल हुआ; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Jul, 2026 12:53 PM

youth jumps in front of moving train sustains serious

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब 15 मिनट से ट्रेन खड़ी रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किस वजह से यह कदम उठाया।

वहीं, घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। रेलवे क्रॉसिंग पर हुई इस घटना के चलते यात्रियों को भी कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति सामान्य करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!