शादी से इंकार करना पड़ा भारी! युवती की बेरहमी से हत्या कर डाली... और फिर लगा दी आग, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Jul, 2026 01:06 PM

refusing marriage proved costly young woman brutally

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती को कथित प्रेमी को शादी का इंकार करना मंहगा पड़ा है। युवती की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवती को कथित प्रेमी को शादी का इंकार करना मंहगा पड़ा है। युवती की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती 26 जुलाई को तपेश्वरी बाग खजराना में एक युवती का जला हुआ शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खजराना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी  फुटेज खंगाले।​

सघन पड़ताल के बाद पुलिस ने संदिग्ध के रूप में मृतिका के मित्र मयंक को चिन्हित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी मयंक शाक्य निवासी डबरा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी मयंक स्नातक उत्तीर्ण है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। उसने कबूल किया कि दोनों में 5 साल से मित्रता थी।

मृतिका द्वारा अचानक शादी करने से इंकार करने पर उसने आवेश में आकर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को हादसे या खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया। खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!