Breaking

छतरपुर में होली खेलने से किया मना तो देवर भाभी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Mar, 2025 04:04 PM

a woman was shot in chhatarpur

छतरपुर में एक महिला को मार दी गई गोली

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में होली पर देवर-भाभी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां प्रथमदृष्टया महिला का आरोप है कि गांव का ही एक युवक जिससे उनकी पुरानी बुराई है वह उसे रंग लगाने और उस से होली खेलने का प्रयास कर रहा था। जिसके लिए उसने मना किया तो वह बुरा मान गया। वहीं आज उसने पुरानी बुराई और राजीनामा की बात के चलते उसे और उसके देवर को गोली मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। एक गोली महिला के कंधे पर लगी तो वहीं दूसरी गोली उसके देवर के सिर पर लगी है।

●यह है पूरा मामला...

घटना छतरपुर जिले के थाना प्रकाश बम्होरी के ग्राम जोगा की है जहां रविवार की सुबह आरोपी ने देवर-भाभी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले गौरिहार अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

महिला ने बताई वजह...

पीड़ित महिला गिरजा पाल की मानें तो बीते रोज गांव का ही देवकी रैकवार उसे रंग लगाने और उससे होली खेलने का प्रयास कर रहा था जिसके लिए उसने माना कर दिया कि उनकी पहले से बुराई है। वह होली नहीं खेलेगी जिसपर वह बुरा मान गया। और आज सुबह जब उसका देवर भूरा पाल खुले में शौच के लिए जा रहा था तो देवकी रैकवार और उसके अन्य साथी भाईयों ने उसे रोककर उसके पुराने मामले को लेकर राजीनामा के लिए बोला और दवाब बनाने लगे। जब उसने राजीनामा के लिए मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे, चिल्लाने की आवाज सुन और मारपीट देख उसका पति दौड़ा, इस बीच उन्होंने देवर को एक गोली मार दी जो उसके सिर पर लगी, उसका पति अपने भाई को बचाने दौड़ा और उसके पीछे वह तो उन्होंने उसके पति पर गोली चला दी जो उसकी कनपटी के बगल से निकलती हुई पीछे दौड़ रही (महिला) के सीने में जाकर लगी, जिसमें वह और उसका देवर दोनों घायल हो गए।

पूर्व के मामले को लेकर राजीनामे पर हुआ विवाद...

वहीं महिला के पति और घायल देवर ने बताया कि गोली मारने वाले गांव के ही देवकी रैकवार ने 3 माह पहले गिरजा से छेडछाड़ की थी जिसकी उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने से छोड़ दिया। इसके बाद से ही आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने धमकियां भी दीं। पीड़ित परिवार ने इसके पूर्व में थाने और एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने दोबारा कोई कार्रवाई नहीं की। नतीज़तन आज फिर वह राजीनामा का दवाब बना रहे थे मना किया तो घटना को अंजाम दे दिया।

5 लोगों पर आरोप...

वह नाम लेते हुए बताते हैं कि आज सुबह देवकी, उसका पिता मथुरा, बड़ा भाई शोभारण, शोभारण का बेटा विष्णु सहित 5 लोग आए और विवाद करने लगे। इसके बाद देवती ने छोटे भाई भूरा को गोली मारी, शोभारण ने दूसरी गोली मारी इसके बाद महिला के पति रामाधीन को देवती ने गोली मारी, जो कान के बगल से निकल गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

●पुलिस बोली आरोपी तत्काल गिरफ़्तार...

मामले में पुलिस बताती है कि पूर्व में आरोपी के द्वारा महिला से छेड़छाड़ की गई थी। जिसपर छेड़छाड़ का मामला थाने में दर्ज किया गया था। आज फिर पता चला कि घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में घटना के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

महिला के कंधे में गोली आर-पार निकली...

वहीं डॉ. बद्री प्रसाद पटेल ने बताया कि महिला के कंधे में गोली आर-पार निकल गई, उसके देवर के सिर में गोली का निशान है। जिसका एक्सरे करवाया गया है। फिलहाल मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!