भाजपा की सदस्यता न लेने पर युवक के साथ मार-पीट, युवक ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2024 05:40 PM

a youth was beaten up for not taking bjp membership

छतरपुर जिले के देवगांव टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक के भाजपा सदस्य ना बनने पर उसके साथ मारपीट कर दी....

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के देवगांव टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक के भाजपा सदस्य ना बनने पर उसके साथ मारपीट कर दी। जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं देवगांव टोल प्लाजा पर NHAI के ड्राइवर के साथ मारपीट करने के आरोप लगाये हैं।

●जबरन बना रहे BJP के सदस्य...

उक्त पीड़ित युवक ने बताया कि BJP के लोगों (भाजपा कार्यकर्ताओं) द्वारा लोगों के मोबाइल लेकर उन्हें जबरन भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा है। ऐसा ही कुछ उसके साथ भी हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उसका मोबाइल मंगाकर उसे जबरन भाजपा का सदस्य बनाया जा रहा था। जहां उसने जबरन सदस्य बनने से मना कर दिया तो उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।

●यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के देवगांव टोल प्लाजा पर मानवेंद्र सिंह यादव जो कि NHAI में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। जिसके साथ आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट कर दी गई। घटना और मार-पीट के बाद मानवेंद्र सिंह यादव काफी डरा सहमा हुआ है और अपने ऊपर बड़ा खतरा बताया रहा है।

●NHAI में है वाहन चालक..

बता दें कि मानवेंद्र सिंह यादव NHAI में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। वह जब देवगांव टोल प्लाजा पर कुछ कार्य कर रहा था इस वक्त करीब तीन-चार लड़के उसके पास आए और उससे भाजपा की सदस्य लेने के लिए दबाव बनाने लगे। मानवेंद्र सिंह द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने से मना करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मार-पीट की गई। आरोप है कि यह घटना NHAI के CCTV कैमरों में कैद हो गई होगी। वहीं पुलिस अगर ठीक से छानबीन कर तो मामले की सत्यता उजागर हो सकती और पुलिस भी आरोपियों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही कर सकती है।

●मामला BJP से जुड़ा तो सब शांत...

बता दें कि देश भर में BJP के सदस्य बनाये जा रहे हैं और इसी तारतम्य में यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आरोप है कि मामला BJP से जुड़ा होने के कारण पुलिस और NHAI के अधिकारी घटना और मामले से बचते नजर आ रहे हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!