तो अगले मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे अक्षय कांति बम! अपने जन्मदिन पर बम ने किया बड़ा इशारा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 26 Dec, 2025 05:42 PM

akshay kanti bam s birthday cake sparks political buzz

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बनी उनकी जन्मदिन पार्टी, जिसमें उनके राजनीतिक इरादे खुले तौर पर नजर आए।

इंदौर (सचिन बहरानी): लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह बनी उनकी जन्मदिन पार्टी, जिसमें उनके राजनीतिक इरादे खुले तौर पर नजर आए।

हाल ही में आयोजित अक्षय बम की भव्य बर्थडे पार्टी में एक तीन लेयर का केक बनाया गया, जिसके हर फ्लोर पर क्रमशः विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री लिखा हुआ था। केक के बीचों-बीच अक्षय बम की तस्वीर भी लगाई गई थी, जिसे देखकर यह साफ संकेत मिलता है कि वे खुद को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बर्थडे पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जैसे ही केक और पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वैसे ही इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक महत्वाकांक्षा बताया तो कुछ ने इसे मजाक में लिया।

हालांकि, पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता अक्षय बम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो पर उन्होंने फिलहाल मौन साध रखा है। फिलहाल अक्षय बम का यह वीडियो सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!