मजदूरों से भरे पिकअप से आल्टो कार की जोरदार टक्कर, 8 मजदूर घायल

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2021 02:16 PM

alto car collided with a pickup full of laborers 8 workers injured

सागर जिला के रहली तहसील अंतर्गत ग्राम छिरारी चांदपुर चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पिकअप और अल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 7-8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में इलाज के लिए...

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर जिला के रहली तहसील अंतर्गत ग्राम छिरारी चांदपुर चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पिकअप और अल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 7-8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चांदपुर की ओर से पिकअप में सवार करीब 10 से 15 मजदूर मजदूरी के लिए जा रहे थे। तभी रहली की ओर से आल्टो कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई जिससे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार करीब सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को 108 की मदद से रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

PunjabKesari

जानकारी लगते ही रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा डायल हंड्रेड के साथ मौके पर पहुंचे एवं सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली इलाज के लिए पहुंचाया गया। थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि पिकअप में सवार करीब 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको 108 की सहायता से इलाज के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!