sagar में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इन मंत्रियों के खिलाफ दिया थाने में आवेदन! जानिए क्या है पूरा

Edited By Devendra Singh, Updated: 15 Apr, 2022 02:29 PM

anganwadi workers demand for permanent job in sagar

सागर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने के बाद प्रदेश के तीन मंत्रियों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

सागर (देवेन्द्र कश्यप): सागर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने आप को शासकीय कर्मी घोषित करने की मांग कर रही है। लेकिन 39 दिनों से चली आ रही मांग पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जिससे परेशान होकर आज धरना प्रदर्शन कर तीन मंत्रियों गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत को आड़े हाथों लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री आंगनवाड़ी बहनों की सुध नहीं ले रहे हैं। इस बात से नाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने तीनों मंत्रियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के लिए गोपालगंज थाने में आवेदन दिया है।  

PunjabKesari

मांग को लेकर हड़ताल कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  

इस दौरान बड़ी संख्या में हड़ताल कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रैली के रुप मे थाने पहुंची। वहीं लीला शर्मा के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें भाजपा के ही विधायक ने आकर कैबिनेट की बैठक के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अच्छी खबर मिलने का भरोसा दिलाया था। इसे लेकर पहले बैठक भी हो चुकी गई। उन्होंने बताया उन्हें सरकार से आस थी कि उनकी मांगों को मान लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां एक ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मंत्रियों को खोजने के लिए थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर हड़ताल वाले स्थान से चंद दूरी पर आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और राजस्व परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!