Edited By Devendra Singh, Updated: 08 Oct, 2022 06:27 PM

बुरहानपुर के बंभाडा गांव और मोहद के सरपंचों के साथ मिलकर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने वन संस्कार अभियान के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी मुहैया कराई।
बुरहानपुर (नितिन इंगले): बुरहानपुर जिले में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस (archana chitnis) ने बंभाडा गांव के शिव पर्वत (shiv hills) पर वन संस्कार अभियान (van shankar campaign) के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम ने जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम की जानकारी पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने मीडिया को दी। बंभाडा गांव और मोहद के सरपंचों के साथ मिलकर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने वन संस्कार अभियान के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी मुहैया कराई।
वन संस्कार अभियान को जनता की जरूरत
इस अभियान के तहत बंभाडा के शिव पर्वत पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। यह कार्य इतना बड़ा है कि इसमें शहर के लोगों से लेकर मध्य प्रदेश शासन से आग्रह किया है कि इस वन संस्कार अभियान में सहयोग कर इसका हिस्सा बने और जिस प्रकार पूर्व में शहर में अन्य स्थानों पर वन संस्कार के तहत वृक्षारोपण किया गया था, उसी तर्ज पर बंभाडा गांव और मोहद की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। यंहा पहली बार वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा।