कांग्रेस की स्थिति पर अरुण यादव ने जताया दुख, कहा- पहले पता होता तो भ्रष्ट विचारधारा से नहीं लड़ता
Edited By meena, Updated: 03 Sep, 2019 01:07 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव भी मैदान कूद पड़े हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस में बिगड़ते हालात पर अफसोस ज़ाहिर किया...
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव भी मैदान कूद पड़े हैं। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मध्यप्रदेश की कांग्रेस में बिगड़ते हालात पर अफसोस ज़ाहिर किया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर मची होड़ के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है -मैं बहुत आहत हूं। मध्य प्रदेश में 15 साल तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किए गए संघर्ष के बाद मात्र 8 महीनों में जो स्थितियां सामने आ रही हैं, उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूं।

अरुण यादव आगे लिखते हैं कि यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर ज़हरीली और भ्रष्ट विचारधारा के ख़िलाफ़ लड़ाई नहीं लड़ता, बहुत आहत हूं।
Related Story

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर मचा बवाल ! CM मोहन से रोक लगाने की मांग, यादव समाज सड़कों पर उतरा

जब से मैने राजनीति में कदम रखा BJP में जाने का कभी विचार नहीं आया, ये दमदारी मुझे पिता से मिली है,...

राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले सुल्तान सिंह का निधन, इलाके में शोक की लहर

होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का कहर, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक के निधन पर CM मोहन दुखी, परिजनों से मिलने पहुंचे

मध्य प्रदेश के इस जिले को मिलेगी नई नगर परिषद, मंत्री ने पत्र लिखा, सारी स्थिति से करवाया अवगत

कांग्रेस भी हो गई BJP की फैन, सदन में पूर्व कांग्रेस मंत्री बोले-हमने भी नहीं सोचा था कि खत्म होगा...

बड़ा ऐलान, कांग्रेस ने इस जिला की कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की, देखिए किसको मिली जगह

कांग्रेस की जबलपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का ऐलान, 50 पदाधिकारों की जंबो टीम मे कई...

कांग्रेस में घमासान! कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा पत्र, कर दी ये...