मध्य प्रदेश के इस जिले को मिलेगी नई नगर परिषद, मंत्री ने पत्र लिखा, सारी स्थिति से करवाया अवगत

Edited By Desh Raj, Updated: 25 Feb, 2026 03:08 PM

this district in madhya pradesh will receive a new municipal council

मध्य प्रदेश के सतना जिले को एक नई नगर परिषद मिल सकती है। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। दरअसल सतना जिले की रैगांव विधानसभा के तहत आने वाली सोहावल ग्राम पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए कवायद शुरु हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक सोहावल ग्राम...

(सतना): मध्य प्रदेश के सतना जिले को एक नई नगर परिषद मिल सकती है। इसके लिए कवायद शुरु हो गई है। दरअसल सतना जिले की रैगांव विधानसभा के तहत आने वाली सोहावल ग्राम पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए कवायद शुरु हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक सोहावल ग्राम पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने पत्र लिखा है। राज्यमंत्री ने एसीएस नगरीय विकास को पत्र लिखकर सोहावल के तेज गति से बढ़ते शहरीकरण और दूसरी चीजों को संज्ञान में लेने की मांग की है।

प्रतिमा बागरी ने पत्र में सोहावल में हो रहे शहरीकरण को बनाया आधार

दरअसल रैगांव विधानसभा में सोहावल ग्राम पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाने की दिशा में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जुट गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने भी इस दिशा में परीक्षण करने के निर्देश जिला स्तर पर दे दिए है।

राज्यमंत्री ने पत्र लिखकर बताया है कि सोहावल जनपद मुख्यालय के आस पास हो रहे नगरीकरण के बारे में अवगत कराया है।  इसमें सोहावल, सोहौला, बाबूपुर एवं करहीकोठार पंचायत शामिल हैं। बताया गया है कि  इन चारों पंचायतों की कुल मिलाकर जनसंख्या 33000 के करीब है। यहां पर आवासीय, वाणिज्यिक सरंचनाओं का विकास हो रहा है।

पत्र में लिखकर बताया है कि  ये क्षेत्र जिला मुख्यालय से केवल  3 किमी की दूर है। यहां पर सड़क, नालियों, ड्रेनेज सिस्टम के साथ ही स्ट्रीट लाइटों जैसी जरुरतों की  आवश्यकता बढ़ रही है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सोहावल पंचायत में सोहौला, बाबूपुर और करही कोठार को शामिल करके नगर परिषद या  नगरपालिका बनाने की ओर कदम बढ़ाया जाए। लिहाजा पत्र लिखकर  आयुक्त नगरीय प्रशासन से मत मांगा गया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!