खंडवा के लिए खास दिन बनने जा रहा 14 फरवरी! CM मोहन पंधाना से देंगे करोड़ों की सौगात, जिले को मिलेगी नई तहसील

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2026 07:31 PM

cm mohan pandhana will give a gift worth crores the district will get a new teh

मध्य प्रदेश के खंडवा की पंधाना विधानसभा क्षेत्र पंधाना आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा की पंधाना विधानसभा क्षेत्र पंधाना आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में किश्त राशि अंतरित करेंगे। साथ ही भाम राजगढ़ परियोजना सहित सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री हीरालाल सिलावट, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे के सतत प्रयासों से स्वीकृत एवं घोषित कुल लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों को क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

PunjabKesari

औद्योगिक, शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में बड़ी सौगात

विधायक के प्रस्तावों के आधार पर निम्न प्रमुख कार्यों की घोषणा/स्वीकृति:

एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना अंतर्गत पंधाना में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना – 5 करोड़
जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ादेहरी में आदिवासी लोक संग्रहालय – 21 करोड़
छैगांवमाखन क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रियल पार्क – 20 करोड़
पंधाना मुख्यालय पर सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम एवं खेल अकादमी – 2 करोड़
पंधाना में पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं सिंगोट में आईटीआई – 12 करोड़
भगवंत सागर (सुकता बांध) से सिंचाई सुविधा से वंचित 12 गांवों को नहर परियोजना से जोड़ना – 1.40 करोड़
ग्राम काकरिया में गौ-अभ्यारण एवं गौ आधारित उद्योग – 50 करोड़
शासकीय कर्मचारियों हेतु 20 आवास निर्माण – 15 करोड़
सड़क, पुल और आधारभूत ढांचे का व्यापक विस्तार

क्षेत्रीय संपर्कता मजबूत करने हेतु बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण:

सिंगोट–मोरदड–गोंदवा–पाडल्या–सिवल मार्ग (38.40 किमी) – 38.50 करोड़
सिरपुरफाटे से कामांगरा–कोहददा–जामली–डोंगरगांव–राजोरा–बोरगांव बुजुर्ग (24.83 किमी) – 99.32 करोड़
भोजाखेड़ी–बर्ड–सिरसूद–छैगांवमाखन मार्ग – 76.80 करोड़
खिड़गांव एवं गोबरिया नदियों पर पुल निर्माण – 2 करोड़

PunjabKesari

शिक्षा एवं प्रशासनिक विस्तार

माता शबरी कन्या छात्रावास (450 सीटर) – 37 करोड़
ग्राम बोरगांव बुजुर्ग, सिंगोट, गुड़ी एवं अहमदपुर छैगांव में सीएम राइज (सांदीपनी) विद्यालय – 80 करोड़
सिंगोट को अलग विकासखंड बनाकर पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा
खिड़गांव एवं मां बागेश्वरी बैराज की टेंडर एवं प्रशासनिक स्वीकृति

विधायक के प्रयासों की सराहना

पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे द्वारा लगातार भोपाल स्तर पर की गई पहल, विभागीय समन्वय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का परिणाम आज क्षेत्र को मिल रही इन सौगातों के रूप में सामने आ रहा है। औद्योगिक निवेश, सिंचाई विस्तार, शिक्षा उन्नयन और सड़क संपर्कता के इन कार्यों से पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

शनिवार का दिन पंधाना के लिए विकास, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक बनने जा रहा है। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरण के साथ ही करोड़ों के कार्यों की सौगात क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। आज का दिन पंधाना के लिए विकास पर्व के रूप में दर्ज होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!