MP के वृद्धजनों को CM मोहन ने दी बड़ी सौगात, खातों में ट्रासफर किए 327.15 करोड़ रुपए

Edited By meena, Updated: 24 Jan, 2026 07:10 PM

cm mohan transferred the pension amount to the elderly

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में वृद्धजनों के लिए निर्मित अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया। 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह वृद्धाश्रम प्रदेश का पहला ऐसा भवन है...

भोपाल (इजहार खान) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में वृद्धजनों के लिए निर्मित अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया। 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह वृद्धाश्रम प्रदेश का पहला ऐसा भवन है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित स्पर्श मेले के विजेताओं को सम्मानित किया और वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खातों में पेंशन राशि का अंतरण भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है, क्योंकि यह समाज के उन वर्गों को सम्मान और सुरक्षा देने का अवसर है, जिन्होंने जीवनभर योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर क्षेत्र में समग्र विकास का संकल्प लिया है। भारत की पहचान हजारों वर्षों से सनातन संस्कृति में निहित करुणा और संवेदनशीलता से जुड़ी रही है, जहां चींटी जैसे छोटे जीव से भी प्रेम करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का सम्मान और उनका आशीर्वाद समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. यादव ने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सुविधाओं की नहीं, बल्कि प्रेम, अपनापन और सहयोग की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सरकार और समाज मिलकर ऐसे कार्यों में सहभागिता निभा रहे हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज के सक्षम वर्गों को भी आगे आकर वृद्धाश्रमों के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस दिशा में एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के तीन सर्वाधिक विकासशील राज्यों में शामिल है। दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में भारत का अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश की भी प्रभावी भागीदारी रही।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में देश की सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध है और कृषि के क्षेत्र में भी राज्य अग्रणी है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में सर्वाधिक फसल उत्पादन भारत में होता है और उसमें मध्यप्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!