Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री मोहन ने किया बड़ा ऐलान, बहनों को हर महीने मिलेगी खास रकम

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Feb, 2026 12:18 PM

ladli behna scheme cm mohan yadav makes big monthly announcement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने धनपुरी में करोड़ों रुपये की लागत से बने नवनिर्मित वाटर पार्क का लोकार्पण किया।

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने धनपुरी में करोड़ों रुपये की लागत से बने नवनिर्मित वाटर पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने राम पथगमन मार्ग स्थित तीर्थ स्थल गलिया में शबरी माता की प्रतिमा का अनावरण भी किया और जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत ₹1000 की सहायता राशि से की गई थी और सरकार बनने के बाद लगातार बहनों के हित में राशि बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब भी बहनों को पैसे देने की बात आती है, तो कांग्रेस सवाल उठाती है और अपमानजनक टिप्पणियां करती है। उन्होंने कहा, “माता-बहनों के लिए ऐसी सोच रखने वालों को शर्म आनी चाहिए।

डॉ. मोहन यादव ने मंच से लाड़ली बहनों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए अपमान को याद रखें और 2028 में इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार माताओं-बहनों को सम्मान देती है, उनसे आशीर्वाद लेती है और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब साल में सिर्फ दो दिन नहीं, बल्कि हर महीने रक्षाबंधन मनाया जाएगा। हर महीने लाड़ली बहनों के खाते में ₹1500 पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब बहनों के हाथ में पैसा होता है, तो उसका सीधा लाभ पूरे परिवार को मिलता है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!