मतदान के बीच अचानक मां पीतांबरा पहुंचे BJP प्रत्याशी, दर्शन के बाद जनता से कह दी बड़ी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jul, 2026 11:00 AM

ashutosh tiwari seeks blessings at pitambara peeth during datia bypoll

पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में लगातार विकास कार्य हुए हैं।

दतिया। (अंकुर जैन, नवल यादव): मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने गुरुवार को मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा दतिया की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास ही इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है।

मां पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में लगातार विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीच में कुछ कारणों से विकास की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। 

उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का साथ मिला तो दतिया में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!