Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2022 05:47 PM
जबलपुर के रांझी थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी पर बेहद ही गंभीर आरोप लगे हैं। रांझी थाना इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं बल्कि उसे अपनी मनचाही...
जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के रांझी थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी पर बेहद ही गंभीर आरोप लगे हैं। रांझी थाना इलाके में रहने वाली शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया कि थाने में पदस्थ एएसआई मनोज गोस्वामी उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। इतना ही नहीं बल्कि उसे अपनी मनचाही जगह पर बुलाने के लिए भी दबाव बनाता रहता हैं।
महिला का कहना है कि जब उसने एएसआई की बातें मानने से इंकार कर दिया तो मनोज गोस्वामी ने उसके पति को थाने में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दी। यहीं नहीं मनोज गोस्वामी पर आरोप है कि, यदि महिला ने उसकी बात नहीं मानी है तो वह उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा देगा।
महिला ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की है। वहीं एएसपी प्रदीप शेंडे का कहना है महिला के द्वारा मौखिक रूप से शिकायत की गई है। अभी तक मेरे पास लिखित रूप में शिकायत प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही लिखित शिकायत प्राप्त होती है। तुरंत कार्यवाही की जाएगी।