Edited By meena, Updated: 16 Mar, 2026 01:27 PM

करीब दो महीने पहले हुए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा करते हुए एक नाबलिग को हिरासत में लिया है...
कवर्धा: कहते है अपराधी कितना भी शातिर हो लेकिन कानून के हाथों से बच नहीं पाता और एक ऐसी गलती कर बैठता है कि पकड़ा जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में, यहां में दो महीने पहले एक डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) की बेहद रहस्यमयी ढंग से हत्या कर दी गई। करीब दो महीने पहले हुए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा करते हुए एक नाबलिग को हिरासत में लिया है।
18 जनवरी को मिला था युवक का शव
यह मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब कवर्धा शहर के पास लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक की पहचान डांस टीचर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए थे, जिससे स्पष्ट हुआ था कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।
हजारों मोबाइल नंबर और सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस के पास सिर्फ और सिर्फ एक खून से लथपथ शव था। जिसकी जांच शुरु की गई। चाकू मारकर की गई हत्या में मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर तकनीकी जांच की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबर जांचे और और 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

आरोपी की जानकारी देने पर रखा गया था इनाम
इतना ही नहीं हत्याकांड में लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर जिला पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। लंबी जांच-पड़ताल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। अब जब मामले का खुलासा हुआ है, तो पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अप्राकृतिक संबंध के दबाव से परेशान था नाबालिग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग और मृतक डांस टीचर के बीच अप्राकृतिक संबंध थे। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग पर समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसी बात से परेशान होकर नाबालिग ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से सत्यम दास मानिकपुरी की हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर सबूत बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इन सबूतों को जब्त कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।