Edited By Desh Raj, Updated: 17 Mar, 2026 07:34 PM

मध्य प्रदेश के पन्ना में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। एक गर्भवती महिला ने मौत को मात देकर तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन किलकारियाँ गूंजने से परिवार में भी खुशी का माहौल है।
पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। एक गर्भवती महिला ने मौत को मात देकर तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन किलकारियाँ गूंजने से परिवार में भी खुशी का माहौल है। खास बात ये है कि महिला का हीमोग्लोबिन करीब 4 प्रतिशत था, इस विषम परिस्थिति में महिला ने जिंदगी से जंग लड़ी और एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं।
बुंदेलखंड की माटी से ममता, हौसले और इंसानियत की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने आधुनिक चिकित्सा और सामाजिक सरोकार की नई परिभाषा लिख दी है। नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल" में उस वक्त 'चमत्कार' हुआ, जब मौत के मुहाने पर खड़ी एक प्रसूता ने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को जन्म दिया...
बता दें कि रामपुर निवासी संजीदा खातून जब अस्पताल पहुँची, तो उनका हीमोग्लोबिन स्तर महज 4 था, जो किसी भी ऑपरेशन के लिए बेहद जानलेवा स्थिति थी। डॉक्टरों के लिए यह एक 'अग्निपरीक्षा' थी, लेकिन इस सरफराज मोहम्मद नाम का युवक 'फरिश्ता' बनकर सामने आया। सरफराज के समय पर किए गए रक्तदान और डॉक्टरों की कुशलता ने संजीदा की उखड़ती सांसों को थाम लिया।
दिलचस्प बात यह है कि संजीदा अब 9 बच्चों की माँ बन चुकी हैं। उनकी 75 वर्षीय माँ कल्लो खातून ने इसे 'ईश्वर का करम' बताया। फिलहाल जच्चा और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह घटना याद दिलाती है कि जहाँ हौसला और सेवाभाव हो, वहाँ कुदरत भी साथ देती है। लिहाज महिला अब 9 बच्चों की मां बन चुकी है।