MP: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, फिर हत्यारे भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, अपने 3 बच्चों का कातिल था आरोपी

Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2026 12:14 PM

brother commits suicide after killing sister in bhopal

भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके मे एक दिल दहलाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां मुंह बोले भाई प्रीतम कुशवाहा ने दुर्गा कुशवाहा को चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर खुद ने...

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके मे एक दिल दहलाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां मुंह बोले भाई प्रीतम कुशवाहा ने दुर्गा कुशवाहा को चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फिर खुद ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। प्रीतम कुशवाहा मूलतः तेंदूखेड़ा का रहने वाला है और 18 वर्ष पहले उसने अपने तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। वही पत्नी और सबसे छोटे बेटे को भी करने का प्रयास किया था जिसके बाद वह दोनों वहां से भाग गए थे और आरोपी को 18 साल की सजा हो गई थी। वहीं 18 साल बाद जेल से वह छूटा तो एक ही गांव के भाई होने के कारण मृतका ने उसे पिछले एक साल से अपने घर में रखा था और वह फल का ठेला लगाने का काम करता था। वहीं मृतका का पति ड्राइवर है और अभी नागपुर में है

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक बीते दो दिन पहले मृतिका का विवाद प्रीतमके साथ हुआ था। मृतिका ने मृतक आरोपी को घर छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद से ही आरोपी ने करने का मन बना लिया था और चाकू पर धार लगना शुरू कर दी थी। आरोपी मृतक मृतिका को घर की सफाई के बहाने ले गया था। मौका पाकर उसने दुर्गा को चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया और खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर ली।

PunjabKesari

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्गा कुशवाहा का परिचित प्रीतम कुशवाहा पिछले 1 साल से मृतका के घर में रह रहा था। वह अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 18 साल जेल में रहा और एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था। हत्या करने के बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!