नहीं रहे MP के वो अधिकारी जिनकी पूरे प्रदेश में थी अलग पहचान, विभाग की बदल दी थी छवि,CM मोहन ने जताया शोक

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Feb, 2026 05:50 PM

former senior mp official passes away cm mohan yadav expresses condolences

मध्य प्रदेश एक होनहार और वरिष्ठ अधिकारी का निधन हो गया है। उनके परलोक गमन पर सीएम मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। इस अधिकारी का विभाग के संचालक के रूप में कई जिलों के गजेटियर तैयार कराने में अहम भूमिका रही है और इनका योगदान भी कम नहीं है...

(भोपाल): मध्य प्रदेश एक होनहार और वरिष्ठ अधिकारी का निधन हो गया है। उनके परलोक गमन पर सीएम मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। इस अधिकारी का विभाग के संचालक के रूप में कई जिलों के गजेटियर तैयार कराने में अहम भूमिका रही है और इनका योगदान भी कम नहीं है था।पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और फेमस इतिहासकार, गजेटियर विभाग के पूर्व संचालक शंभु दयाल गुरु का देहांत होने से शोक की लहर है। 96 साल की उम्र में शंभु दयाल ने अंतिम सांस ली है।

शंभु दयाल गुरु का अलग रहा है व्यक्तित्व

उनका राज्य के अनेक जिलों के गजेटियर तैयार कराने में अहम योगदान रहा है और इसके लिए ही उन्हें पूरे प्रदेश में जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कई पुराने ग्रंथ पुनर्प्रकाशित भी कराए। उनके इस योगदान और भूमिका के चलते ही वो प्रदेश में अलग पहचान रखते थे और जाने जाते थे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शंभुदयाल गुरु की आत्मा की शांति और गम में डूबे परिवार के लिए दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

बेहतरीन स्मरण शक्ति ही उन्हें अलग पहचान देती थी

आपको बता दें कि शंभु दयाल गुरु मध्यप्रदेश के सूचना एवं प्रशासन विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर पोस्टेड हुए थे। लेकिन इसके बाद वो मध्यप्रदेश शासन के गजेटियर विभाग में चले गए और फिर शंभु दयाल गुरू ने कई याद रखने वाले काम किए।

आपको बता दें कि  डॉ. शंभु दयाल गुरु की बेहतरीन स्मरण शक्ति ही उन्हें अलग पहचान देती थी। संपादक के तौर पर शंभु दयाल गुरु ने गजेटियर विभाग का नक्शा ही बदल दिया था। विभागीय के  कर्मचारियों को काम के लिए जैसे उन्होंने  प्रेरित  किया वो काबिलेतारीफ था। लिहाजा अब वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं और उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!