DGP मकवाना की बेटी के शादी में पहुंचे सीएम मोहन, सामारोह की बढ़ा दी शान और रौनक

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Feb, 2026 06:02 PM

cm mohan yadav attended the wedding of dgp makwana s daughter

देश में इस समय शादियों का सीजन है और वेडिंग सीजन की धूम मची है।  मध्यप्रदेश में भी इन दिनों कई हाइ प्रोफाइल शादियों हो रही हैं। पिछले कल यानि कि 12 फरवरी को तो प्रदेश के कई राजनेताओं, अधिकारियों के बेटे और बेटियों की रौनक रहीं। इसी कड़ी में...

( भोपाल): देश में इस समय शादियों का सीजन है और वेडिंग सीजन की धूम मची है।  मध्यप्रदेश में भी इन दिनों कई हाइ प्रोफाइल शादियों हो रही हैं। पिछले कल यानि कि 12 फरवरी को तो प्रदेश के कई राजनेताओं, अधिकारियों के बेटे और बेटियों की रौनक रहीं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की पुत्री की शादी हुई । इस शादी में प्रदेस के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और शादी की शान को और बढाया।

राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना की पुत्री की शादी में कई वीआईपी हस्तियां पहुंची थी। राजधानी भोपाल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सीएम मोहन यादव ने पहुंचकर समारोह की रौनक ही बढ़ा दी। उन्होंने नवदम्पत्ति को भावी जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। विवाह समारोह के मौके पर हल्के फुल्के पल भी देखने को मिले। लिहाजा मोहन यादव ने डीजीपी की पुत्री को आशीर्वाद देकर आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएँ दी।

वहीं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर की पुत्री भारती भी परिणय सूत्र में बंधी है। इस  समारोह में भी सीएम मोहन यादव सम्मिलित हुए। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे की शादी में भी  सीएम मोहन यादव ने शिरकत की ।  इस तरह से सीएम मोहन विवाह सामारोहों में अच्छे खासे व्यस्त रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!