MP में  नगरीय निकाय,पंचायत चुनावों को लेकर सामने आई ये जानकारी, निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग कर रहा ये काम

Edited By Desh Raj, Updated: 11 Feb, 2026 12:18 AM

this information has come out regarding urban body and panchayat elections in mp

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा जानकारी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक इन चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर और अच्छा प्रयोग किया जाएगा। नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन-2027 से संबंधित समीक्षा...

(भोपाल): मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ा जानकारी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक इन चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर और अच्छा प्रयोग किया जाएगा। नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन-2027 से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने यह बात कही है।  इस मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ऐप के संबंध में भी सलाह और चर्चा की गई। इस बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग को लेकर बात कही गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का होगा इस्तेमाल

इस मौके पर केंद्र सरकार की संस्था NICSI के प्रतिनिधि ने बैठक में स्थानीय निर्वाचन में मतदाता, मतदान, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, एआई आधारित मतदाता सूची, के साथ ही दूसरे विषयों पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। इस  बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने भी शिरकत की है।  राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग से कुछ अलग है। इसलिए  इसको ध्यान में रखते हुए ऐप बनाई जानी चाहिए। सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग से ही ये काम अच्छा और सुगम हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!