Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2023 11:59 AM

मंदसौर में एक शिकारी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया है...
मंदसौर(राहुल): मंदसौर में एक शिकारी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया है। आरोपी ने मोरों के शिकार के लिए मक्के में कीटनाशक दवाई मिलाकर खिलाई थी। जिससे 4 मोरों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भानपुरा क्षेत्र के भवानीपुरा की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चारों मोरों के शव भी बरामद कर लिए हैं।
भानपुरा पुलिस व वन विभाग भानपुरा द्वारा शिकारी को गिरफ्तार किया है। भानपुरा वन विभाग रेंजर अंकित भदौरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर 18 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।