प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो बौखलाए प्रेमी ने कर दिया शर्मनाक कारनामा, 3 साथियों समेत गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 29 Mar, 2024 12:56 PM

balodabazar angry lover sets car on fire with girlfriend

होली की रात साईं कालोनी में खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं...

बलौदाबाजार (अशोक टण्डन): होली की रात साईं कालोनी में खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। प्रेमिका का विवाह कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने अपने 3 साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था।

PunjabKesari

होली की मध्य रात्रि भाटापारा के साईं कालोनी के बाहर खड़ी एक बलेनो कार को कुछ असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया था। सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की एवं 4 आरोपियों को बिलासपुर व कटघोरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वही घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बिलासपुर के नीलेश का पीड़ित की बहन से मित्रता थी और उसका विवाह दूसरी जगह तय होने से नाराज होकर उसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!