इंदौर की बेटी ने रचा इतिहास: भामिनी राठी बनीं MP सिविल जज परीक्षा 2022 की प्रदेश टॉपर

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Nov, 2025 11:27 AM

bhamini rathi became the state topper of mp civil judge exam 2022

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एंट्री लेवल) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया।

इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एंट्री लेवल) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम जारी किया। इस परीक्षा में इंदौर की भामिनी राठी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है।

भामिनी ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में कुल 450 में से 291.83 अंक हासिल किए हैं। दूसरा स्थान हरप्रीत कौर परिहार और तीसरा स्थान रिया मान्धान्या को मिला। खास बात यह रही कि इस बार महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी, जिन्होंने प्रदेश के युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया।

भामिनी राठी पहले मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में अधिवक्ता रह चुकी हैं। वर्तमान में वे रायपुर में सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं। इंदौर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। परिवार भी विधिक पृष्ठभूमि से है — उनके दोनों भाई आकाश राठी और विकास राठी इंदौर में अधिवक्ता हैं।

भामिनी की इस सफलता ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि आने वाले विधि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!