अहमदाबाद विमान हादसे का भोपाल कनेक्शन, सालों तक भोपाल रह चुके जावेद भी परिवार सहित थे विमान में सवार,पूरा परिवार हुआ ख़त्म

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Jun, 2025 10:12 PM

bhopal connection of ahmedabad plane crash

अहमदाबाद में घटित विमान हादसा जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है

भोपाल। (इजहार खान): अहमदाबाद में घटित विमान हादसा जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। भले ही विमान हादसे को बीते दो दिन हो चुके हो, लेकिन उस विमान हादसे में जान गवाने वाले लोगों की कहानी सामने आने का दौर लगातार जारी है।इसी विमान में ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त सैयद जावेद अली अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सवार थे। वह मुंबई से अहमदाबाद होते हुए लंदन जा रहे थे।

जावेद मूल रूप से मुंबई के निवासी थे, लेकिन उनके चाचा भोपाल के जिंसी में रहते हैं जहां पर जावेद करीब 8 साल रह चुके हैं। जावेद के चचेरे भाई और भोपाल के जिंसी निवासी आमिर अली ने पंजाब केसरी को बताया कि उनके चचेरे भाई जावेद अली उम्र 37 वर्ष पुत्र मोहम्मद अली जो कि गोरेगाव मुंबई के निवासी हैं। चार भाई बहनों में सबसे छोटे थे। वह भोपाल में उनके घर पर 1994 से लेकर साल 2002 तक रहे थे।

PunjabKesariकरीब 8 साल तक भोपाल में रहने के बाद वह वापस मुंबई लौट गए। वहीं 2013 में वह मुंबई से लंदन चले गए। जावेद ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था और वह लंदन के एक होटल में मैनेजर के रूप में कार्य करते थे, वहीं उनकी पत्नी मरियम इंग्लैंड मूल की नागरिक थी जो कि डिज़ाइनर का काम करती थी। मरियम से शादी के बाद जावेद को लंदन की नागरिकता मिल गई थी और वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे।जावेद और मरियम के दो बच्चे थे जिनमे बेटे ज़ायन 6 साल और बेटी अमानी 4 साल की थी। जावेद अपनी पत्नी और बच्चों सहित ईद मनाने अपने घर मुंबई आए थे और ईद मानकर मुंबई से अहमदाबाद होते हुए लंदन जा रहे थे लेकिन प्लेन हादसे का शिकार हो गए। आमिर ने आगे बताया कि जावेद काफी संघर्षशील थे और उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया था और लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने इस मुकाम को पाया था कि वह लंदन जाकर शिफ्ट हो गए थे और उन्हें वहां की नागरिकता भी मिल गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही भोपाल और मुंबई से उनके रिश्तेदार अहमदाबाद पहुंच गए हैं ।डेड बाडीज़ को लेने की प्रक्रिया जारी है।

PunjabKesariअहमदाबाद विमान हादसे पर आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बताया कि '650 फीट की ऊंचाई पर विमान में खराबी आई थी. पायलट ने इमरजेंसी कॉल दी थी. हादसा दोपहर को 1 बजकर 40 मिनट पर हुआ था.' नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि विमान एयरपोर्ट से दो किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हुआ था. हमें हादसे की जानकारी दो बजे लगी थी. जबकि आग पर शाम को 6 बजे काबू पाया गया. इस हादसे की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया है.

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!