Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Apr, 2026 01:18 PM

सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान से गर्मजोशी से मुलाकात करते हुए उन्हें गले लगाया और उनकी जैकेट की तारीफ कर दी।
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे के सगाई समारोह ने सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि सियासी गलियारों में भी यह मुलाकात सुर्खियों में आ गई। समारोह में मध्यप्रदेश की राजनीति के तीन बड़े चेहरे—पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय—एक साथ नजर आए। जैसे ही ये तीनों मंच पर पहुंचे, माहौल हल्का-फुल्का और आत्मीयता से भर गया।
सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान से गर्मजोशी से मुलाकात करते हुए उन्हें गले लगाया और उनकी जैकेट की तारीफ कर दी। इस पर पास खड़े कैलाश विजयवर्गीय भी मुस्कुराते हुए बोले कि उन्होंने यह खास ड्रेस आपके स्वागत में चुनी है।
माहौल में हंसी-ठहाके तब और बढ़ गए जब सिंधिया ने मुस्कुराते हुए कहा - आपके सामने तो हम फीके पड़ जाते हैं। हालांकि यह सिर्फ एक औपचारिक और सौजन्य भेंट थी, लेकिन इन नेताओं की यह अनौपचारिक मुलाकात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। समर्थक और राजनीतिक विश्लेषक इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। एक ओर जहां इसे आपसी सम्मान और सौहार्द का संदेश माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में इसके अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं।