मामी का भांजे पर आया दिल, दोनों ने मिलकर कर दिया बड़ा कांड! पूरा मामला जान हर कोई हैरान

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Apr, 2026 05:34 PM

aunt fell for nephew both planned a shocking murde

मध्य प्रदेश के हरदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां मामी और भांजे के अवैध संबंधों ने एक परिवार को उजाड़ दिया। प्यार में अंधी पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। आरोपी महिला को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि उसे अपने फैसले का अफसोस नहीं।

जानकारी के मुताबिक, महिला क्षमाबाई का अपने ही भांजे अजय के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों साथ फरार भी हो गए थे। पति विश्राम गाठे इस रिश्ते का लगातार विरोध करता था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। पति की रोक-टोक से परेशान होकर महिला ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल की रात जब विश्राम गाठे खेत में पानी देने गए, तब आरोपी भांजे अजय ने अपने दोस्त सचिन निषोद के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात में पत्नी ने पति की लोकेशन और हर गतिविधि की जानकारी प्रेमी को दी थी। हत्या के बाद अजय ने मामी को फोन कर कहा— “काम हो गया है, अब वह हमारे रास्ते में नहीं आएगा।”

इसके बाद आरोपियों ने इस हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की। 15 अप्रैल की सुबह मृतक के बेटे कन्हैया गाठे को सूचना दी गई कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के सिर, आंख और मुंह पर गंभीर चोटें देखकर उसे मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने जांच शुरू की तो साजिश की पूरी परत खुल गई।

16 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी भांजे अजय को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी पत्नी क्षमाबाई को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड में अजय का साथी सचिन निषोद भी आरोपी बनाया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस पूरे हत्याकांड में पत्नी क्षमाबाई, उसका प्रेमी भांजा अजय और उसका दोस्त सचिन निषोद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!