पर्यावरण मुहिम के लिए भोपाल के ज़ीशान खान को मिला इंडिया लीडरशिप अवार्ड

Edited By meena, Updated: 03 Aug, 2019 03:14 PM

bhushan s zeeshan khan got india leadership award

देश भर में पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। प्रशासन से लेकर सरकार युवाओं से हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। भोपाल के युवा भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ज़ीशान खान का नाम प्रमुखता से लिया...

भोपाल(इजहार हसन खान): देश भर में पर्यावरण को बचाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। प्रशासन से लेकर सरकार युवाओं से हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। भोपाल के युवा भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ज़ीशान खान का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है वे इस कड़ी में लंबे समय से काम कर रहे है। उन्हें बेंगलुरु में पर्यावरण को बचाने के प्रयास के लिए संयुक्त राष्ट्र की राजदूत और बॉलिवुड एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा द्वारा इंडिया लीडरशिप अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। 

PunjabKesari

ज़ीशान मध्य प्रदेश में प्लास्टिक रिसायकलिंग को लेकर लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में प्लास्टिक के कम उपयोग को लेकर लगातार प्रयास किए। उन्होंने प्रदेश में पहली प्लास्टिक बॉटल क्रशिंग यूनिट इंदौर में लगाई। उनके इस प्रयास से आम लोगों में प्लास्टिक के उपयोग को लेकर जागरुकता आई। इस मशीन की खासियत यह है कि इसमें प्लास्टिक बॉटल को क्रश करने के लिए प्रति बॉटल डिस्काउंट कूपन मिलता है। यह कूपन होटल और अन्य जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इंदौर के 56 दुकान पर यह मशीन लगाई गई थी। जिसने इंदौर को स्वच्छ भारत मिशन में पहले नंबर पर लाने में अहम योगदान दिया था। ज़ीशान को उनके इस प्रयास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी किया जा चुका सम्मानित
राजधानी भोपल में अर्थ डे पर पौधरोपण के लिए भी उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित किया गया जा चुका है। ज़ीशान युवाओं में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए खास मुहिम चला रहे है। उन्होंने इसके लिए स्मार्ट इंडिया नाम से एक ग्रुप भी बना रखा है। जिसमें वह राजधानी समेत प्रदेश भर के युवाओं को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करने का प्रयास कर रहे हैं। 

PunjabKesari

प्लास्टिक दान केंद्र करेंगे शुरू
ज़ीशान का कहना है कि प्लास्टिक का उपयोग बढ़ता जा रहा है। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। रोकथान के लिए अगर युवा आगे नहीं आएंगे तो हमारा भविष्य काफी खतरनाक हो सकता है। इसलिए देश भर में हम प्लास्टिक दान केंद्र शुरू करने जा रहे हैं। जहांं लोग प्लास्टिक को दान कर पर्यावरण बचाने की इस मुहिम में हिस्सा ले सकते हैं। दान में मिलने वाले प्लास्टिक को रिसायकिल किया जाएगा। जिसका उपयोग विभान्न कामों में किया जाएगा। इससे होने वाली आय से गरीबों को भोजन की व्यवस्था समेत पर्यारण संरक्षण के लिए खर्च किया जाएगा। जिसमें पौधारोपण और उनकी देखभाल शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!