Edited By meena, Updated: 17 Jul, 2025 03:49 PM

मध्य प्रदेश के शहडोल में सीवर लाइन में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। जहां सीवर लाइन की नाली खोदते ...
शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में सीवर लाइन में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। जहां सीवर लाइन की नाली खोदते समय मिट्टी धंसने से दो मजदूर दब गए। कोनी गांव में लाइन खोदते समय लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू चलाया गया है। फिलहाल दोनों मजदूरों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दबने वाले मजदूरों में एक कोटमा गांव का रहने वाला है, वहीं दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात की एक कंपनी शहडोल के सोहागपुर थाना के कोनी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य कर रही है। जेसीबी लगाकर नाली की खुदाई हो रही थी, तभी लगभग 10 फीट नीचे दो मजदूर दब गए। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को काम आवंटित किया गया था। जिसका ठेका 199 करोड़ में गुजरात की कंपनी ने लिया है। काम मध्यम गति से चल रहा था, जिसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। इसी बीच ये हादसा हो गया। करीब 2 घंटे से मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए दो-दो जेसीबी लगी हुई है। सोहागपुर और कोतवाली थाने का बल मौके पर हैं, साथ में नगर पालिका का अमला भी मौजूद है। चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम लग चुका है। 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी मलबे में दबी 2 लाश अभी तक दिखाई नहीं दी है।