बाइक और कार की जोरदार टक्कर, दो युवक की मौत एक घायल

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2022 11:26 AM

bike and car collision two youths killed

बडवाह से 9 किलो मीटर दूर महेश्वर मार्ग पर बसे ग्राम बंजारी में शुक्रवार रात्रि एक कार और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर घायल है। घायल युवक का बड़वाह शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने...

बडवाह(वाजिद खान): बडवाह से 9 किलो मीटर दूर महेश्वर मार्ग पर बसे ग्राम बंजारी में शुक्रवार रात्रि एक कार और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गम्भीर घायल है। घायल युवक का बड़वाह शासकीय अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया है। इस घटना में महेश्वर निवासी युवक राजू वर्मा व कृष्णा की मौत हो गई। वही रोहित निवासी महेश्वर को गम्भीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से बडवाह से वापस महेश्वर लौट रहे थे। तभी करही थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!