Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2026 08:32 PM

भाजपा पार्षद रुपाली पंडारकर ने निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपनी वाली पर आए जाए तो कार्यक्रम नहीं होने देंगे, अगर भविष्य में इस तरह दोबारा होता है अंजाम बहुत बुरा होगा...
इंदौर (सचिन बहरानी) : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इंदौर नगर निगम अधिकारियों ने वृद्धजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर क्षेत्रीय पार्षद ने नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया और मीडिया के सामने ही नगर निगम के अधिकारियों को धमकी दे डाली, बाद में प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
वार्ड 59 की भाजपा पार्षद रुपाली पंडारकर ने निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपनी वाली पर आए जाए तो कार्यक्रम नहीं होने देंगे, अगर भविष्य में इस तरह दोबारा होता है अंजाम बहुत बुरा होगा।

इधर प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में आपसी समन्वय की कमी की वजह से इस तरह के हालत बने है लेकिन स्थानीय पार्षद रुपाली पंडारकर और विधायक गोलू शुक्ला से चर्चा कर ली जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भाजपा नेत्री की धमकी और बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।