"भाजपा मास्टर प्लान नहीं, माफिया प्लान बनाती है", कांग्रेस का BJP सरकार पर तीखा हमला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Apr, 2026 08:30 AM

bjp doesn t make plans it makes mafia plans  congress launches

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद जाट ने विदिशा में भू-माफियाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा‘मास्टर प्लान'नहीं बल्कि‘माफिया प्लान'पर काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस...

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद जाट ने विदिशा में भू-माफियाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा‘मास्टर प्लान'नहीं बल्कि‘माफिया प्लान'पर काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि विदिशा उद्वहन सिंचाई परियोजना की नहर की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा है और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण खुलेआम हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को मुआवजा देकर अधिग्रहित की गई जमीन पर अब आलीशान मकान, व्यावसायिक कॉलोनियां और पेट्रोल पंप तक बना दिए गए हैं। जाट ने कहा कि इस मामले में प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है और केवल कागजी कारर्वाई तक सीमित है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार ने इन जमीनों को मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह प्रक्रिया ठप हो गई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद प्रदेश में माफिया तंत्र को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि‘सुराज कॉलोनी'बनाने के नाम पर की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुईं और न ही गरीबों को जमीन मिल पाई। उल्टा, सरकारी जमीनों पर कब्जे और मजबूत हो गए। कांग्रेस ने मांग की है कि विदिशा में जल संसाधन विभाग की जमीनों पर हुए अवैध निर्माणों को तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व भू-माफियाओं के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!