काले मास्क व काली पट्टियां बांध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, की ये मांग

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2020 05:49 PM

black masks and black bandages tied black contract day by contract workers

मध्य प्रदेश में कोरोना काल में वॉरियर की भूमिका निभाने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज का दिन काले दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ काली पट्टी और काली टोपी लगाकर विरोध किया। संविदा कर्मियों ने...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना काल में वॉरियर की भूमिका निभाने वाले संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज का दिन काले दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ काली पट्टी और काली टोपी लगाकर विरोध किया। संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

PunjabKesari

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि सभी संविदाकर्मियों ने काले कपड़े, काला मास्क, काला चश्मा लगाकर कर्मचारी काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम सभी मिलकर पूरी मेहनत करते हैं। अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। लेकिन सरकार हमारी तरफ कोई ध्यान नहीं देती। हम सरकार से विनती करते हैं कि वो नियमितीकरण की मांग को जल्द पूरा करें। गौरतलब है कि राज्यभर में 19 हजार से ज्यादा संविदाकर्मचारी है और इन्होंने कोरोना संकट में एक योद्धा की तरह अहम भूमिका निभाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!