बेमेतरा में योग दिवस का भव्य आयोजन: सांसद, विधायक और हजारों नागरिकों ने किया योगाभ्यास, दिया फिट इंडिया का संदेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jun, 2026 01:14 PM

massive yoga session held at swami vivekananda stadium

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेमेतरा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बेमेतरा। (अजीत राजपूत): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेमेतरा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू तथा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जैन समाज के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी मौजूद रहे। पूरे स्टेडियम में योगमय वातावरण देखने को मिला।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की सराहना की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!