ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनोखा अंदाज! सोनोवाल के साथ कार-पूलिंग कर मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे, दिया ईंधन बचत का संदेश

Edited By meena, Updated: 24 Jun, 2026 06:25 PM

arrived at the cabinet meeting by carpooling with sonowal

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पत्तन, पोत एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार को कार-पूलिंग कर एक ही वाहन से मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे तथा ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के...

नयी दिल्ली : संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पत्तन, पोत एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार को कार-पूलिंग कर एक ही वाहन से मंत्रिमंडल की बैठक में पहुंचे तथा ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संदेश दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान के अनुरूप दोनों मंत्रियों ने यह पहल कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बैठक से पहले दोनों मंत्री एक ही कार में सवार होकर बैठक स्थल पर पहुंचे। इस पहल के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। माना जा रहा है कि यह कदम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने का आह्वान करते रहे हैं। इससे पहले भी सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ कार-पूलिंग कर इसी प्रकार का संदेश दिया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!