मुरैना में फिल्मी अंदाज में फायरिंग, दो बाइक पर आए बदमाशों ने मचाया आतंक

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jun, 2026 05:43 PM

morena crime house targeted in shooting

शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई

मुरैना। (रोहित शर्मा): शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों में दुबक गए। जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात आजाद नगर निवासी राधेश्याम के घर के बाहर पहुंचे और बिना किसी डर के कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया और देर रात तक लोग सहमे रहे।

इस पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों नकाबपोश बदमाश खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

PunjabKesariघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, घटना के बाद आजाद नगर के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने एक बार फिर मुरैना में बढ़ते अपराध और अपराधियों के बेखौफ होने की तस्वीर सामने ला दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!