MP में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग! तीन बदमाशों ने कार पर चलाई गोलियां, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jun, 2026 12:32 PM

three criminals opened fire in broad daylight in madhya pradesh

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में दिनदहाड़े एक कार पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया और असफल रहने पर वाहन पर चार राउंड गोलियां चला दीं। घटना में चालक सुरक्षित...

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में दिनदहाड़े एक कार पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया और असफल रहने पर वाहन पर चार राउंड गोलियां चला दीं। घटना में चालक सुरक्षित बच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अटेर निवासी अजीत भदौरिया शनिवार दोपहर अपनी कार से भिण्ड शहर की ओर आ रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग पुल के समीप निर्माणाधीन पुल के पास तीन बाइकों पर सवार कुछ युवक उनके पीछे लग गए और वाहन रुकवाने का प्रयास करने लगे। चालक ने स्थिति को भांपते हुए वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गया। अजीत भदौरिया ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार युवकों में उसने पुराने विवाद से जुड़े आलोक राजावत और सत्यम बौहरे को पहचान लिया था। इसी कारण उसने वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ना उचित समझा।

आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने पीछा करते हुए देशी कट्टों और बंदूकों से कार पर चार फायर किए। गोलियां कार के पिछले हिस्से में लगीं, जिससे पीछे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद आरोपी बंबा रोड की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर भिण्ड देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने वाहन की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!