राजधानी में घर से मिला बम बनाने का सामान! क्या बड़े धमाके की थी तैयारी? कांग्रेस नेता के रिश्तेदार से जुड़े तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 May, 2026 06:01 PM

bomb making materials were found in a home in the capital

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई।...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राजधानी के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर में देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध सामान, तार और अन्य सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायपुर नार्थ थाना पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान समेत आसपास के पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है। 

प्रारंभिक जांच में देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री मिलने की बात सामने आ रही है। जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग मिला। जिसमें से बैटरी, वायर, एयरगन, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर नुमा सामान बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले की पुष्टि डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने की है। बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी साजिश की तैयारी तो नहीं की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। सूत्रों की मानें तो बम बनाने से जुड़ी सामग्री विनय देवांगन नाम के शख्स की बताई जा रही है, जो किसी कांग्रेस नेता का साला है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मितानिन पुष्पा साहू का घर है। पुष्पा साहू और उनके परिवार की पहचान बीरगांव के रहने वाले विनय देवांगन से है। बुधवार शाम विनय एक बैग लेकर उनके घर पहुंचा।

उसने कहा कि वह कुछ देर के लिए बैग यहां रख रहा है और बाद में वापस ले जाएगा। यह कहकर वह वहां से चला गया। बैग को लेकर पुष्पा साहू को शक हुआ, इसलिए उन्होंने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे पार्षद ने बैग खोलकर जांच की। बैग में से देसी बम बनाने से जुड़ी सामग्री बरामद हुई। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सारा सामान जब्त किया है। शुरूआती जांच में बम बनाने का सामान कांग्रेस नेता के साले विनय देवांगन का बताया जा रहा है। पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!