राज्य में पुलिस का बड़ा एक्शन! कांग्रेस के 8 बड़े नेता एक साथ गिरफ्तार, सियासत में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 11:28 AM

major police action in the state eight prominent congress leaders arrested

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के आठ बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सभी बिना अनुमति के प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप...

भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के आठ बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि सभी बिना अनुमति के प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप की स्थिती बन गई।

जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति प्रदर्शन के मामले में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल, इन सभी नेताओं समेत 50-60 लोगों ने बीती 12 अप्रैल को मिनीमाता चौक पर विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन, इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेताओं एवं कर्मचारियों से अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, जो उपलब्ध नहीं कराया गया।

वहीं, ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थी। सूत्रों के मुताबिक पुतला दहन के दौरान आरक्षक गिरधारी मंडावी, आरक्षक अविनेश प्रताप सिंह  एवं आरक्षक टिकेंद्र साहू घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, धर्मेंद्र बंजारे, सत्यप्रकाश कौशिक, लोचन यादव और दिवाकर गायकवाड़ को गिरफ्तार किया। सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!