बड़ा घटनाक्रम, शादी से 10 दिन पहले कांग्रेस नेता अरेस्ट,इस संगीन कांड के चलते हुई गिरफ्तारी,राजनीतिक माहौल गर्म

Edited By meena, Updated: 26 Apr, 2026 01:21 PM

congress leader arrested 10 days before wedding arrest made in connection with

छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...

कवर्धा : छतीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। दरअसल कुछ ही दिनों में कांग्रेस नेता की शादी होने वाली थी और इसी बीच उसकी गिरफ्तारी हो गई। 

दरसअल ये बड़ा मामला कवर्धा (Kawardha) जिले से सामने आया है। एक कांग्रेस नेता की शादी से पहले ही गिरफ्तारी का मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को एक युवती के गंभीर आरोपों के चलते काबू में ले लिया गया है। दरअसल युवती द्वारा लगाए गए यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ महिला थाना में पहले ही (FIR) एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कांग्रेस नेता पर शांदी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप है। युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच के बाद कवर्धा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस नेता को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक सरगर्मा भी बढ़ गई है।

शादी 7 मई को थी रवि चंद्रवंशी की शादी

आपको बता दें कि रवि चंद्रवंशी की शादी 7 मई को तय थी, घर में  शादी की तैयारियां चली थी और इसी बीच पुलिस ने उसको जेल में पहुंचा दिया। इस मामले की काफी चर्चा हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!