सरकारी अफसरों का सरकारी रेस्ट हाउस में संगीन कांड,नशे में धुत्त होकर उड़ा रहे थे धुएं के छल्ले, अचानक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मंत्री

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Apr, 2026 12:24 AM

officers drinking alcohol at government rest house minister arrives

छतीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सरकारी अफसरों के कारनामे से प्रदेश शर्मसार हो रहा है।दरअसल  सरकारी रेस्ट हाउस में अफसर बेफिक्र होकर शराब पी रहे थे और अचानक ही मंत्री साहब पहुंच गए।

(कोरबा): छतीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सरकारी अफसरों के कारनामे से प्रदेश शर्मसार हो रहा है।दरअसल  सरकारी रेस्ट हाउस में अफसर बेफिक्र होकर शराब पी रहे थे और अचानक ही मंत्री साहब पहुंच गए। फिर क्या था रंगीन माहौल एकदम से बिगड़ गया और अफरा तफरी मच गई।

PunjabKesari

कोरबा पूर्व स्थित वीआइपी रेस्ट हाउस में छलकाए जा रहे थे जाम

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा पूर्व स्थित वीआइपी रेस्ट हाउस में बिजली कंपनी के अधिकारी जाम पर जाम छलका रहे थे। लेकिन अफसरों की पार्टी में खलल पड़ गया। दरअसल मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब यहां ठहरे विधायक धर्मलाल कौशिक से मिलने उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंच गए। जैसे ही मंत्री जी यहां पहुंचे हड़कंप मच गया। मंत्री जी के साथ कार्यकर्ता भी पहुंचे थे जो कमरा नंबर एक में चले गए जहां शराबखोजी जारी थी।

जानकारी जो सामने आ रही है उसके मुताबिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 दूसरे अधिकारी शराब के जाम छलका रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस सीन को कैमरे में कैद कर लिया और मामला देखते ही देखते वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्पादन कंपनी के एमडी को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना अपने आप में ही गंभीर है। सरकारी रेस्ट हाउस में इस तरह की कारनामे कई सवाल उठा रहे हैं। जिम्मेदार अपनी डयूटी के उलट शराब के जाम छलका रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!