Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 02:23 PM

मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखने लगा है।
नीमच (मूलचंद खींची): मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। नीमच जिले में तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सूरजमल माँगरिया ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक 4 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों का समय भी बदला गया है। अब इन कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी, ताकि अधिक गर्मी के प्रभाव से बचा जा सके।
इसके अलावा, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।